देवघर कोर्ट में पेशी पर आए युवक की तीन गोली मारकर हत्या

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर: कोर्ट (Court) में पेशी पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। सुबह 11 बजे यह घटना देवघर की है। मृतक पटना निवासी अमित सिंह है।

बताया जा रहा है कि उसे तीन गोलियां मारी गई हैं। जो छतों व सिर में लगी है। बताया जाता है कि किसी केस के मामले में पुलिस उसे पेशी पर कोर्ट में लेकर आई थी।

घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे कई जज

पुलिस हिरासत में भी उसे कोर्ट कैंपस में एक अधिवक्ता की टेबल पर बैठाया गया था। तभी अपराधियों ने वहीं उस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने घटनास्थल से खोखा और घटनास्थल से कुछ दूरी पर वकालत खाना से पिस्टल (Pistol) बरामद किया। इस घटना के बाद अधिवक्ताओं में सुरक्षा को लेकर आक्रोश बढ़ गया है।

घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे कई जज पहुंचे। वहीं देवघर SP सुभाष चंद्र जाट (Subhash Chandra Jaat) भी पहुंचे। बता दे कि प्रदेश में इन दिनों अपराधी बेलगाम हो गए हैं।

Share This Article