Homeझारखंडडबल मर्डर केस में 10 आरोपी गिरफ्तार, सभी को भेजे

डबल मर्डर केस में 10 आरोपी गिरफ्तार, सभी को भेजे

Published on

spot_img

Double Murder Case: सरायकेला जिला पुलिस (Seraikela District Police) ने कुचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत दरभंगा OP के ग्राम बिजार में बीते 13 सितंबर को हुए पति-पत्नी के दोहरे हत्याकांड (Double Murder) का खुलासा करते हुए हत्याकांड में शामिल सभी दस आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

गौरतलब है कि बीते 13 सितंबर को जिले के कुचाई थाना क्षेत्र अंतर्गत दलभंगा ओपी क्षेत्र के ग्राम बिजार में सोमा सिंह मुंडा और उसकी पत्नी सिजाड़ी देवी की हत्या धारदार हथियार और गोली मारकर कर दी गई थी।

घटना के एक दिन बीतने के बाद 14 सितंबर को पुलिस को घटना की सूचना प्राप्त हुई थी। हत्याकांड के बाद मृतक के परिजन सुखलाल मुंडा द्वारा हत्या मामला (Murder case) दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने अनुसंधान प्रारंभ करते हुए दोहरे हत्याकांड में शामिल कुल 10 आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

साजिशकर्ता एवं आरोपितों की गिरफ्तारी हुई

आरोपितों में मोहर सिंह मुंडा, चैतन्य मुंडा, दुर्गा मुंडा, बुधराम मुंडा, कीनू राम मुंडा, चम्बु राम मुंडा, अमित मुंडू, राम मुंडू, सनिका मुंडा, बिरसा मुंडा शामिल है।

सभी आरोपित मृतकों के गांव के आसपास एवं रिश्तेदार ही लगते हैं। पुलिस ने हत्यारोपितों के पास से एक पिस्तौल, एक देसी कट्टा, तीन जिंदा गोली, स्कूटी एवं मोबाइल फोन बरामद किया है।

सरायकेला थाना के सर्किल इंस्पेक्टर शंभू प्रसाद गुप्ता (Shambhu Prasad Gupta) ने बताया कि आरोपितों ने डायन बिसाही के चलते दंपति की हत्या की थी। इस हत्याकांड में साजिशकर्ता एवं आरोपितों की गिरफ्तारी हुई है। अन्य आरोपितों के गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

spot_img

Latest articles

ऑफिस में सिगरेट पीने का वीडियो वायरल होने के बाद जनसेवक जगमोहन सोरेन सस्पेंड

Public servant Jagmohan Soren suspended: जगन्नाथपुर प्रखंड कार्यालय में ड्यूटी के दौरान खुलेआम सिगरेट...

झारखंड के 12 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, 5 की मौत

Jharkhand Weather Update: झारखंड के 12 जिलों में मॉनसून का तांडव जारी है। मौसम...

रांची में प्रेम और श्रद्धा के साथ निकली घूरती रथ यात्रा, मौसीबाड़ी से वापसी पर भक्तों का जनसैलाब

Ranchi news: रांची के जगन्नाथपुर में रविवार को घूरती रथ यात्रा का भव्य आयोजन...

इमाम हुसैन की कुर्बानी की याद में रांची में मस्जिद जाफरिया से निकला जुलूस

Ranchi News: रांची में 10वीं मुहर्रम के मौके पर इमाम हुसैन और उनके 72...

खबरें और भी हैं...