झारखंड DGP ऑफिस में पदस्थापित 10 पुलिसकर्मियों का तबादला, सूचनाएं लीक करने का है आरोप

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title

रांची: झारखंड के डीजीपी DGP एमवी राव के कार्यालय में पदस्थापित 10 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया गया है।

 इन लोगों को अलग-अलग जिला में भेजा गया है।

इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी है। यह निर्णय पुलिस स्थापना परिषद की बैठक में लिया गया है।

इनका हुआ है तबादला 

आरक्षी सत्यपाल राम और आरक्षी रितेश कुमार को चाईबासा, आरक्षी रमेश कुमार सिंह और आरक्षी रवि शंकर पांडे को लातेहार, आरक्षी संजय कुमार सिंह और आरक्षी मनोरमा चौधरी को लोहरदगा भेज गया है।

- Advertisement -
sikkim-ad

इसके अलावा आरक्षी कमल साहू को साहिबगंज, आरक्षी सुशील कुमार को पलामु, आरक्षी मुकेश कुमार को गुमला और आरक्षी जहांगीर आलम को दुमका जिला बल भेजा गया है।

सूत्रों ने बताया कि सभी पुलिसकर्मियों पर डीजीपी कार्यालय से कागजात समेत अन्य सूचनाएं लीक करने का भी आरोप रहा है।

यह लोग काफी लंबे समय से डीजीपी ऑफिस में पदस्थापित थे।

Share This Article