हजारीबाग रेलवे स्टेशन पर लहराया 100 फीट ऊंचा तिरंगा

News Aroma Media
1 Min Read

हजारीबाग: हजारीबाग रेलवे स्टेशन पर शनिवार को 100 फीट ऊंचा और 30 फीट लंबा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान से लहराया गया।

रेलवे द्वारा यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सांसद जयंत सिन्हा एवं सदर विधायक मनीष जायसवाल ने संयुक्त रूप से बटन दबाकर राष्ट्रीय ध्वज को आरोहण किया और सलामी दी।

रेलवे पुलिस के जवानों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गान के साथ सलामी दी।

मौके पर सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि देश की आन बान और शान का तिरगा यहां के लोगों को राष्ट्र भक्ति का बोध कराएगा।

- Advertisement -
sikkim-ad

सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि केवल यहां का स्टेशन यात्रियों व कोयले के आवागमन को ही नहीं, बल्कि लोगों में राष्ट्र भक्ति की भावना को भी भरने का काम करेगा।

Share This Article