Latest Newsकरियरझारखंड की 10 हजार लड़कियों को कोयंबटूर में मिलेगी नौकरी, तीन महीने...

झारखंड की 10 हजार लड़कियों को कोयंबटूर में मिलेगी नौकरी, तीन महीने का प्रशिक्षण

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड की दस हजार लड़कियों को तमिलनाडू में नौकरी दी जाएगी। इसके लिए झारखंड के श्रम विभाग ने कोयंबटूर की टेक्सटाइल इंडस्ट्री केपीआर मिल के साथ मंगलवार को करार किया है।

एमओयू के दौरान सांकेतिक तौर पर 10 युवतियों को ज्वाइनिंग भी दी गई। श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता और केपीआर मिल के अध्यक्ष पी रंगनाथन की मौजूदगी में एमओयू पर हस्ताक्षर किये गये।

श्रममंत्री सत्यानंद भोक्ता ने बताया कि एमओयू के बाद झारखंड की दस हजार लड़कियों की नौकरी का रास्ता साफ हो चुका है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है।

श्रम विभाग की ओर से बताया गया है कि पिछले कुछ दिनों से विभाग की ओर से केपीआर मिल के साथ एमओयू पर काम किया जा रहा था।

जिसे आज अंतिम रूप दिया गया। इस करार के तहत श्रम विभाग में रजिस्टर्ड राज्य के बेरोजगार युवाओं को नौकरी दी जाएगी।

करार के तहत कोयंबटूर जाने वाले लोगों को 12 हजार रुपए मंथली सैलरी दी जाएगी। इसके साथ ही अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। इसमें महिलाओं को प्राथमिकता मिलेगी।

तीन महीने का प्रशिक्षण

करार के तहत राज्य से कोयंबटूर जाने वाले दस हजार लोगों को तीन महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी।

वहीं ट्रेनिंग के साथ इन्हें रहने, खाने की सुविधा अलग से दी जाएगी। ईपीएफ और मेडिकल की सुविधा भी एमओयू में शामिल है।

श्रमायुक्त ए मैथ्यू ने बताया कि जो भी लोग इच्छुक हैं वो कोयंबटूर जा सकते हैं।

इसमें इंप्लायमेंट एक्सचेंज के तहत जो भी रजिस्टर्ड हैं, उन्हें भी रोजगार दिया जाएगा। मैथ्यू ने कहा कि एमओयू के तहत महिलाओं को प्राथमिकता मिलेगी।

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...