झारखंड पहुंची कोविशिल्ड वैक्सीन की 10,23,800 डोज

News Aroma Media
1 Min Read

रांची: केंद्र सरकार की ओर से शुक्रवार को झारखंड को 10,23,800 डोज कोविशिल्ड दिया गया। अब झारखंड में कोविशिल्ड की पर्याप्त डोज उपलब्ध है।

शुक्रवार को राज्य में कोविशिल्ड की कुल 10,68,392 डोज तथा कोवैक्सिन की कुल 2,14,449 डोज उपलब्ध है।

उल्लेखनीय है कि राज्य में कोविड-19 टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।

इसके अंतर्गत शुक्रवार को कुल 17423 डोज वैक्सीन लगाया गया।

इसमें से 14089 प्रथम डोज एवं 3334 द्वितीय डोज है।

- Advertisement -
sikkim-ad

इसमें से हेल्थ केयर वर्कर को 80 प्रथम दोष एवं 413 द्वितीय डोज दिया गया। इसी तरह 372 फ्रंटलाइन वर्कर को प्रथम डोज तथा 1071 फ्रंटलाइन वर्कर को द्वितीय डोज दिया गया।

45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 13717 नागरिकों को प्रथम डोज एवं 1850 को द्वितीय डोज दिया गया।

Share This Article