जमशेदपुर में आर्म्स एक्ट मामले में 11 आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में किया गया बरी

इस मामले में पुलिस ने अन्य लोगों को भी आरोपी बनाते हुए Arms Act का मामला दर्ज किया था। वहीं अभय गिरि की हत्या का मामला कोर्ट में अलग से चल रहा है

News Update
1 Min Read

जमशेदपुर: सोनारी (Sonari) में Arms Act के मामले में पकड़ाए विकास सिंह हेते और सोनु सिंह सियाल समेत 11 आरोपियों को जमशेदपुर कोर्ट (Jamshedpur Court) ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया।

बताते चलें सोनारी पुलिस ने विकास सिंह उर्फ हेते, सोनू सिंह उर्फ सियाल, सुजीत गोराई, अंडा राजू, गुड्डू गोस्वामी, पंचू गोराई, संतोष गोप, कृष्णा गोराई, संतोष गोराई, सन्नी कर्मकार और दिवाकर सीट को Arms Act के मामले में गिरफ्तार किया था।

इस मामले में कुल पांच लोगों की गवाही हुई थी। मामले में आरोपी पक्ष की ओर से अधिवक्ता राकेश प्रसाद और सृष्टी देबुका ने बहस की थी।

2018 का है यह मामला

बताते चलें मई 2018 में सोनारी के कागलनगर रोड नंबर 7 के पास स्कूटी सवार अज्ञात अपराधियों ने अभय गिरि को गोली मारकर घायल कर दिया था।

और इलाज के दौरान अभय की मौत हो गई थी। इसी मामले में पुलिस ने आरोपी विकास सिंह हेते और सुजीत गोराई को गिरफ्तार किया था।

- Advertisement -
sikkim-ad

इस मामले में पुलिस ने अन्य लोगों को भी आरोपी बनाते हुए Arms Act का मामला दर्ज किया था। वहीं अभय गिरि की हत्या का मामला कोर्ट में अलग से चल रहा है।

TAGGED:
Share This Article