उत्तराखंड आपदा में फंसे झारखंड के लोगों को मिलेगा हरसंभव मदद, 11 हेल्पलाइन नंबर जारी

Central Desk
1 Min Read

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा है कि चमोली आपदा में फंसे राज्यवासी घबराएं नहीं, उनकी हरसंभव मदद की जायेगी।

उन्होंने कहा कि यदि किसी राज्यवासी के परिजन उत्तराखंड आपदा प्रभावित क्षेत्र में फंसे हैं और उन्हें किसी तरह की मदद की जरूरत है तो वे लोग श्रम विभाग के स्टेट कंट्रोल रूम के जारी हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।

राज्य सरकार हरसंभव सहायता करेगी।

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड के चमोली जिले में प्राकृतिक आपदा के बाद बाढ़ जैसे हालात हैं। इस आपदा में राज्य के श्रमिकों के फंसे होने की संभावना को देखते हुए सरकार ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।

श्रम विभाग के स्टेट कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर

- Advertisement -
sikkim-ad

मुख्यमंत्री सोरेन ने 11 हेल्पलाइन एवं कुछ वाट्सएप्प नंबर भी जारी किये हैं।

इन नंबरों पर संदेश भेजकर आपदा में फंसे लोग सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। इनमें 06512490055, 06512490083, 06512490037, 06512490058, 06512490052, 06512490125 शामिल हैं। इसके अलावा लोग 9470132591, 9431336427, 9431336398, 9431336472, 9431336432 नंबर पर वाट्सएप संदेश भेज सकते हैं।

Share This Article