श्रीनगर: कश्मीर घाटी की सबसे पुरानी और बड़ी जामिया मस्जिद में शुक्रवार की नमाज अता करने के बाद कुछ शरारती तत्वों ने राष्ट्र विरोधी नारेबाजी शुरू की थी।
शनिवार को पुलिस ने इस मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया है।
बतादें कि कश्मीर घाटी की सबसे पुरानी और बड़ी जामिया मस्जिद में शुक्रवार की नमाज़ थी, जिसमें भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया था।
लगभग चौबीस हज़ार लोग शुक्रवार की नमाज़ में शामिल हुए थे। श्रीनगर के डाउन टाउन में नौहट्टा चौक में स्थित इस मस्जिद को मार्च माह में ही नमाज के लिए खोला गया है। पहले कोविड प्रोटोकाल के चलते नमाज नहीं हो रही थी।
लिस द्वारा कई और संदिग्ध व्यक्तियों से भी पूछताछ की जा रही है
नमाज अता करने के बाद शरारती तत्वों ने राष्ट्र विरोधी और भड़काऊ नारेबाजी शुरू कर दी। मस्जिद के बाहर सुरक्षाबलों पर पथराव भी हुआ।
आतंकी जाकिर मूसा के समर्थन में नारे भी लगाए गए थे। कई नमाजियों ने इसकी मोबाइल में रिकार्डिंग भी की। इसी दौरान कुछ शरारती तत्वों ने मस्जिद के बाहर जुलूस निकालने का प्रयास किया था।
सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोका तो उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ते देख सुरक्षाबलों ने भी हल्का बल प्रयोग कर इन्हें भगा दिया था।
पुलिस ने मामला दर्ज कर नारेबाजी करने वाले तत्वों की निशानदेही शुरू कर दी थी। पुलिस ने शनिवार को विभिन्न स्थानों पर छापे मारी की जिससे नारेबाजी के दो मुख्य भड़काने वालों को भी गिरफ्तार किया गया जिनकी पहचान बशारत नबी भट पुत्र नबी भट निवासी नौहाटा और उमर मंजूर शेख पुत्र मंजूर शेख निवासी बहुद्दीन नौहाटा के रूप में की गई है।
इस मामले में 11 और आरोपियों को बाद में गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा कई और संदिग्ध व्यक्तियों से भी पूछताछ की जा रही है।