गिरिडीह: झारखंड पुलिस और NIA का मोस्ट वांटेड 15 लाख का इनामी नक्सली कृष्णा हांसदा (Krishna Hansda) गिरफ्तार हुआ है।
कृष्णा की गिरफ्तारी गिरिडीह पुलिस और CRPF के द्वारा संयोग छापेमारी अभियान के दौरान हुई है।
गिरफ्तार नक्सली के खिलाफ झारखंड और बिहार (Jharkhand and Bihar) के कई थानों में मामले दर्ज हैं। अभियान का नेतृत्व ASP गुलशन तिर्की ने किया। सर्च ऑपरेशन अभी जारीहै।
कई बार पुलिस के हत्थे आते आते बचा था कृष्णा
कृष्णा हांसदा भाकपा माओवादी रिजनल कमिटी (CPI Maoist Regional Committee) मेंबर है। पिछले कई वर्षों से कृष्णा पारसनाथ के इलाके में अपने दस्ते के साथ सक्रिय है।
इस दौरान इसने यहां कई घटनाओं को अंजाम दिया है। कृष्णा को पकड़ने के लिए पुलिस और CRPF लगातार अभियान चला रही थी।
कई बार कृष्णा पुलिस के हत्थे आते आते बचा था। कृष्णा मूल रूप से पीरटांड का रहने वाला है। उसको NIA ने कांड संख्या 19/2018 और 21/2018 में मोस्टवांटेड (Most wanted) घोषित किया है।