झारखंड में मिले 154 कोरोना पॉजिटिव मरीज़, एक की मौत

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title

न्यूज़ अरोमा रांची: झारखंड में शनिवार को 154 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं जबकि 328 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में कोरोना से एक मरीज की मौत हुई हैं। मृतक में पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से एक मरीज शामिल है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 39, बोकारो से 12, देवघर से 1, धनबाद से 15, दुमका से 2, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 24, गढ़वा से 4, गोड्डा से 1, जामताड़ा से 9, खूंटी से 2, रामगढ़ से 38, साहेबगंज से 1, सराईकेला से 4, सिमडेगा से 2 मरीज मिले हैं। राज्य में कुल कोविड -19 के मामले अब 105935 हो गए है। इसमें 3116 सक्रिय केस हैं। 101897 मरीज ठीक हुए हैं जबकि राज्य में 922 कोरोना मरीज की मौत हुई है।

Share This Article