झारखंड में कोरोना के 174 पॉजिटिव मरीज़ मिले, बोकारो और हजारीबाग में मौत

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title

न्यूज़ अरोमा रांची: झारखण्ड में शुक्रवार को 174 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं जबकि कोरोना में दो लोगों की मौत हुई है।

मृतकों में हजारीबाग और बोकारो से एक-एक मरीज शामिल है। वहीं राज्य में कोरोना से 168 मरीज ठीक हुए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 93, बोकारो से 20, देवघर से 2, धनबाद से 12, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 8, गढ़वा से 3, गिरीडीह से 4, गोड्डा से 3, गुमला से 3 मरीज़ मिले हैं।

वहीं हजारीबाग से 4, जामताड़ा से 1, खूंटी से 2, कोडरमा से 1, लातेहार से 1, लोहरदगा से 3, पलामू से 2, रामगढ़ से 2, साहिबगंज से 2, सरायकेला से 1 मरीज़ मिले हैं।

इधर सिमडेगा से 1, पश्चिमी सिंहभूम( चाईबासा) से 6 मरीज मिले हैं।

- Advertisement -
sikkim-ad

राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 111177 हो गया हैं। इनमें 1694 सक्रिय केस हैं। जबकि 108488 मरीज ठीक हुए हैं।

अब तक राज्य में कोरोना से 995 लोगों की मौत हुई हैं। वहीं झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 97.58 प्रतिशत है।

Share This Article