सिनोवैक Covid वैक्सीन के 18 लाख डोज इंडोनेशिया पहुंचे

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title

जकार्ता: चीनी बायोफार्मास्युटिकल कंपनी सिनोवैक बायोटेक द्वारा बनाई गई कोविड-19 वैक्सीन के 18 लाख डोज गुरुवार को इंडोनेशिया पहुंच गए हैं। इसकी पुष्टि इंडोनेशियाई सरकारी अधिकारियों ने की है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, विदेश मंत्री रेटनो मासुर्डी ने कहा कि यह इंडोनेशिया में सिनोवैक वैक्सीन का दूसरा बैच है, इससे पहले 6 दिसंबर को 12 लाख डोज का पहला बैच आया था।

उन्होंने एक वर्चुअल प्रेस ब्रीफिंग में कहा, इससे पहले ही इंडोनेशिया में सिनोवैक वैक्सीन की 30 लाख डोज हैं।

स्वास्थ्य मंत्री बुदी गुनादि सादिकिन ने कहा कि कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए टीकाकरण करना इंडोनेशिया की प्रमुख रणनीतियों में से एक है।

अपनी आबादी की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए और कोरोनावायरस फैलने की श्रृंखला को तोड़ने के लिए इंडोनेशिया साल 2021 में अपनी 18 करोड़ आबादी का टीकाकरण करने की योजना बना रहा है।

- Advertisement -
sikkim-ad

टीकाकरण का पहला सत्र जनवरी से अप्रैल के बीच होगा, इसमें 13 लाख चिकित्सा कर्मचारी, 1.74 करोड़ सार्वजनिक कर्मचारी और 2.15 करोड़ बुजुर्ग शामिल हैं।

टीकाकरण का दूसरा सत्र अप्रैल 2021 से मार्च 2022 तक चलेगा, इसमें 6.39 करोड़ कमजोर लोगों और अन्य समूहों के 7.74 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।

Share This Article