लड़की का डांस वीडियो वायरल होने का ऐसा खौफनाक अंजाम, गोली मारकर उतारा…

साथ ही एक दूसरी लड़की भी थी। ये सभी मौज मस्ती करते हुए डांस कर रहे थे। इसी दौरान इन लोगों ने अपने डांस का वीडियो बानाया और आम लोगों की तरह ही सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया

News Aroma Media
4 Min Read

18 Year Old Girl Shot Dead: एक उम्र में बच्चे खूब मौज मस्ती करते हैं। लेकिन, पाकिस्तान में दो लड़कियों (Pakistani Girls) को मौज मस्ती करना भारी पड़ गया।

पाकिस्तान में लड़कियों का डांस वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने पर कोहिस्तान के जिरगा समूह ने उनकी हत्या का फरमान जारी कर दिया, जिसके बाद एक लड़की की गोली मारकर हत्या (Shot Dead) कर दी गई वहीं दूसरी लड़की की जान बच गई। पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

लड़की का डांस वीडियो वायरल होने का ऐसा खौफनाक अंजाम, गोली मारकर उतारा… - The horrific consequences of a girl's dance video going viral, she was shot...

किस लिए मारा गया लड़की को?

एक लड़की का कसूर सिर्फ इतना था कि उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं, अब उसे मौत के घाट उतार दिया गया है। ये दिल दहलाने वाली घटना पड़ोसी देश पाकिस्तान की है।

जहां सरपंचों ने उसकी हत्या (Murder) करने का आदेश दिया था। इन सरपंचों के समूह को ‘जिरगा’ नाम से जाना जाता है। इनके आदेश के बाद लड़की को गोली मार दी गई थी।

- Advertisement -
sikkim-ad

घटना खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa) के कोहिस्तान इलाके की है। पुलिस के मुताबिक लड़की की उम्र महज 18 साल साल थी। उसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई थी, जिनमें वो अपने दोस्तों के साथ नजर आ रही थी।

इन में कुछ स्थानीय लड़के भी थे। साथ ही एक दूसरी लड़की भी थी। ये सभी मौज मस्ती करते हुए डांस कर रहे थे। इसी दौरान इन लोगों ने अपने डांस का वीडियो बानाया और आम लोगों की तरह ही सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया।

लड़की का डांस वीडियो वायरल होने का ऐसा खौफनाक अंजाम, गोली मारकर उतारा… - The horrific consequences of a girl's dance video going viral, she was shot...

मौत का फरमान जारी

मौज मस्ती और डांस का ये वीडियो (Dance Video) लड़की की मौत का सबब बन जाएगा ये किसी ने नहीं सोचा था। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय बुजुर्गों के समूह जिरगा का खून खौल गया और उन्होंने वीडियो में दिख रही दोनों लड़कियों की हत्या का फरमान जारी कर दिया।

जिसके बाद एक लड़की को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया वहीं दूसरी लड़की को किसी तरह पुलिस ने बचा लिया।

लड़कों ने किसी तरह छिपकर अपनी जान बचाई

कोलाई-पलास (Coli-Palas) जिले के DSP मसूद खान ने जानकारी देते हुए बताया कि वीडियो और तस्वीरें साफ तौर पर एडिट थीं, जो तीन चार दिन पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसके बाद घटना को अंजाम दिया गया।

हालांकि इस दौरान वीडियो में मौजूद लड़कों ने किसी तरह छिपकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने ये भी बताया कि जिरगा समूह ने तस्वीरों में दिखाई देने वाले लोगों को चोर बताकर उनकी हत्या का फरमान जारी किया था।

पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी

पुलिस ने बताया कि फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है, वहीं दोषियों की गिरफ्तारी के आदेश भी दे दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि लड़की की हत्या के मामले (Murder Cases) में उसके कुछ रिश्तेदारों पर भी शक है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इलाके में महिलाओं की तस्वीरें सार्वजनिक होने को टैबू (Taboo) माना जाता है और इलाके लोग इसे बुरा मानते हैं।

Share This Article