खूंटी में गर्भपात की दवा खाने से 19 वर्षीय युवती की मौत

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Death of 19 year old Girl: खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां गर्भपात की दवा (Abortion Medicine) खाने से एक युवती की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय रेशम मुंडू के गर्भवती होने पर उसके प्रेमी विनोद महतो उर्फ लालू ने उसे गर्भपात की दवा खिला दी। दवा खाने के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई और मंगलवार की रात उसकी मौत हो गई।

आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

दोनों रेजा-कुली के रूप में काम करते थे, और इसी दौरान उनका प्रेम संबंध विकसित हुआ। जब युवती गर्भवती हुई और उसने इस बात की जानकारी अपने प्रेमी को दी, तो उसने गर्भपात की दवा खिला दी, जिसके बाद यह हादसा हुआ।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपित विनोद महतो (Vinod Mahato) को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ यौन शोषण और गर्भपात कराने का मामला दर्ज किया गया है।

Share This Article