झारखंड में मिले 190 कोरोना पॉजिटिव मरीज़, दुमका, पलामू और हजारीबाग में मौत

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title

न्यूज़ अरोमा रांची: झारखंड में बुधवार को 190 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि कोरोना से राज्य में तीन लोगों की मौत हुई है।

मृतकों में दुमका, हजारीबाग और पलामू जिले से एक-एक मरीज शामिल हैं।

वहीं, राज्य में कोरोना से 180 मरीज ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 87, बोकारो से 18, देवघर से 6, धनबाद से 7, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 30 मरीज़ मिले हैं।

इधर गढ़वा से 4, गुमला से 2, हजारीबाग से 5, जामताड़ा से 1, खूंटी से 4, कोडरमा से 4, लोहरदगा से 3, पलामू से 9, रामगढ़ से 6 मरीज़ मिले है।

वहीं साहिबगंज से 1, पश्चिमी सिंहभूम( चाईबासा) से 3 मरीज मिले हैं।

- Advertisement -
sikkim-ad

राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 112121 हो गया हैं। इनमें 1585 सक्रिय केस हैं। जबकि 109532 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में कोरोना से 1004 लोगों की मौत हुई हैं।

वहीं , झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 97.69 प्रतिशत हैं।

Share This Article