झारखंड में मिले 195 कोरोना पॉजिटिव मरीज़, गुमला में मौत

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title

न्यूज़ अरोमा रांची: झारखंड में आज 195 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं और 195 मरीज ठीक भी हुए हैं जबकि राज्य में कोरोना से गुमला में एक मरीज की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 102, बोकारो से 07, चतरा से 01 मरीज मिले हैं।

देवघर से 01, धनबाद से 22, दुमका से 03, पूर्वी सिंहभूम से 16 मरीज मिले हैं।

गोड्डा से 02, गुमला से 01, हजारीबाग से 04, जामताड़ा से 01 मरीज मिले हैं।

खूंटी से 02, कोडरमा से 01, लातेहार से 02, लोहरदगा से 03, पलामू से 10 मरीज मिले हैं।

- Advertisement -
sikkim-ad

रामगढ़ से 06, सरायकेला से 01, सिमडेगा से 01, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 09 मरीज मिले हैं।

इसके बाद राज्य में कुल कोविड-19 संक्रमितों की संख्या बढ़कर 116229 हो गई है।

इनमें 1448 सक्रिय मरीज शामिल हैं जबकि अब तक 113740 मरीज ठीक हुए हैं और 1041 लोगों की मौत कोरोना से हुई है।

वहीं झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 97. 85 प्रतिशत हैं।

Share This Article