आज का दिन वृषभ, सिंह और मीन समेत इन राशि वालों के लिए लाभकारी, कार्यक्षेत्र में मिलेगी बड़ी सफलता

आज चंद्रमा मिथुन उपरांत अपनी राशि कर्क में प्रवेश करेंगे साथ ही आज सूर्य भी आश्लेषा नक्षत्र में गोचर करेंगे। और सूर्य से दूसरे घर में आज बुध के साथ शुक्र भी रहेगे।

Central Desk

Daily Horoscope : आज 2 अगस्त दिन शुक्रवार के राशिफल (Horoscope) के अनुसार आज का दिन वृषभ (Taurus), सिंह (Leo) और मीन (Pisces) राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा।

दरअसल आज चंद्रमा मिथुन उपरांत अपनी राशि कर्क में प्रवेश करेंगे साथ ही आज सूर्य भी आश्लेषा नक्षत्र में गोचर करेंगे। और सूर्य से दूसरे घर में आज बुध के साथ शुक्र भी रहेगे।

इन ग्रह स्थितियों के बीच आज वेशी योग वृषभ, सिंह और मीन सहित किन-किन राशियों के लिए लाभकारी रहेगा।

तो चलिए जानते हैं सभी राशि जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन (Aaj Ka Rashifal)।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि, आज आपके शत्रु और विरोधी आपकी प्रगति से ईर्ष्या कर सकते हैं, लेकिन चाहकर भी आपका अहित नहीं कर पाएंगे क्योंकि आपके अधिकारी आपके पक्ष में रहेंगे। आज आप दूसरों की मदद के लिए भी तत्पर रहेंगे जिससे आपका सामाजिक प्रभाव बढेगा। वैसे आज नौकरी में काम का दबाव बना रह सकता है और आपको कुछ नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। सेहत के मामले में अपना ध्यान रखें। छात्रों को आज शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयास का लाभ मिलेगा। आप कुछ कोर्स में दाखिला के लिए प्रयास कर रहे हैं तो सफल होंगे।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। श्री लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के लिए आज का दिन मंगलकारी रहेगा। आज आपके परिवार में आप अपने परिजनों के साथ खुशी के माहौल में समय बिताएंगे। आपको आज मनपसंद भोजन का भी आनंद मिलने वाला है। आज दोपहर बाद आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपको आज जीवनसाथी की ओर से खुशखबरी मिलेगी। लेकिन सेहत के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। आज समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आपकी मुलाकात किसी पूर्व परिचित व्यक्ति से अचानक हो सकती है।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि पर आज लक्ष्मी नारायण की कृपा रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा, जिससे आपका दिन हंसी-खुशी में बीतेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने का मौका मिलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारियों की कृपा से आज आपको प्रमोशन मिलने के योग बन रहा हैं। आज आपको कोई कीमती वस्तु आपको मिल सकती है। जीवनसाथी से आपको लाभ और और सहयोग मिलेगा। वाहन सावधानी से चलाएं।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। शिवजी का अभिषेक आज शहद से करना शुभ रहेगा।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के लिए आज शुक्रवार का दिन ग्रहों के गोचर से अच्छा रहेगा। आज आपके मान-सम्मान, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होती दिखाई दे रही है। अगर आप बैंक से लोन लेना चाह रहे हैं तो आज आपको प्रयास में सफलता मिलेगी। विरोधी भी आज आपके शांत रहेंगे। सलाह है कि आज जल्दबाजी और भावुकता में कोई फैसला न लें, नहीं तो भविष्य में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। पिता की सेहत का ध्यान रखें।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि में बुध और शुक्र की युति से आज शुक्रवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। आपको आज अपने प्रयास और परिश्रम के अनुसार सफलता मिलेगी। राजनीति में आज आपका प्रभाव बढ़ेगा और सरकारी क्षेत्र के आपके काम आज बनेंगे। शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ बिताएंगे, लेकिन अपने खानपान पर नियंत्रण रखें, नहीं तो पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। कारोबार में आज अच्छी कमाई होगी लेकिन कुछ तकनीकी समस्या भी आ सकती है।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के सितारे बातते है कि आज आज परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय बिताएंगे। आज आप किसी धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते है। यदि लंबे समय से घर में कोई परेशानी चल रही थी तो आज उसका समाधान हो सकता है जिससे राहत की सांस लेंगे। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा,यही आज आपकी सफलता का मंत्र है। शाम को अचानक धन लाभ हो सकता है और आप अपने दोस्तों के साथ मौजमस्ती में समय बिताएंगे।

आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। शिवजी का अभिषेक करें और पीपल पर दूध मिश्रित जल चढ़ाएं।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के सितारे कहते हैं कि आज प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल कर पाएंगे, विरोधियों को मात देने में आप सफल रहेंगे। समय पर बुद्धि साथ देगी और सटीक निर्णय से फायदा लेंगे। आय के नए स्रोत आज आपको मिल सकते हैं, जिनसे आप लाभ ले सकते हैं। अधिक भागदौड़ और मौसम का प्रतिकूल असर आप पर हो सकता है सेहत का ध्यान रखें। जो लोग विदेश से व्यापार करते हैं, उन्हें आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज लक्ष्मी चालीसा का पाठ करना चाहिए और शिवजी का अभिषेक करना चाहिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों के सितारे कहते हैं कि आज आपका रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। आपको आज कार्यक्षेत्र में कुछ नया काम सौंपा जा सकता है। अपने किसी परेशान मित्र की मदद करने के बारे में भी सोच सकते हैं। दिन में किसी प्रियजन से मुलाकात होने से आपको प्रसन्नता महसूस होगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की खुशी के लिए उन्हें कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। आपके लिए सलाह है कि, आज आपको अपने आस-पड़ोस में किसी से भी बहस करने से बचना होगा और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के लिए आज शुक्रवार के सितारे बताते हैं कि, आज आप भौतिक सुख-सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। अगर आज आप किसी के साथ पैसों का लेनदेन करने की सोच रहे हैं तो ऐसा बिल्कुल न करें क्योंकि इस मामले में सितारे अनुकूल नहीं है, नुकसान हो सकता है। यदि कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो आज उसमें आपको सफलता मिल सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन भी मिलेगा। आज आपके शत्रु मजबूत होंगे और आपके खिलाफ कोई रणनीति बनाने की कोशिश करेंगे, लेकिन वह उसमें सफल नहीं हो पाएंगे। नौकरी में आप अपने अनुभव का लाभ ले पाएंगे।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीसूक्त का पाठ करना लाभकारी रहेगा।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के सितारे बताते है कि आज का दिन आपको नौकरी और व्यापार में मनचाहा परिणाम देगा, जिससे आपको प्रसन्नता की अनुभूति होगी। आपकी कोई सोची हुई योजना आज सफल होगी और आप प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। आज शाम को आपको किसी मित्र से उपहार की प्राप्ति हो सकती है। कोई अच्छी खबर भी आपको आज मिलने वाली है। आज विद्यार्थी को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार और समाज में आपका सम्मान बढेगा।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के साथ देवी लक्ष्मीजी की भी आराधना करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपको आज अपनी सेहत के प्रति सजग रहना चाहिए। आपको आज कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। अगर आज आप अपनी संपत्ति खरीदने और बेचने की सोच रहे हैं तो उसके सभी कानूनी पहलुओं को जांच लें नहीं तो डील फंस सकती है या बाद में परेशानी हो सकती है। आज आपको अपने बेवजह के ख़र्चों पर भी कंट्रोल करना होगा। वैसे आय की स्थिति बनी रहेगी। कारोबार में कमाई भी अच्छी रहेगी। संतान पक्ष से आपको आज हर्ष होगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से लाभ मिल सकता है।

आज भाग्य 74% आपके पक्ष में रहेगा। शिवजी का दही से अभिषेक करना लाभकारी रहेगा।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपका मन आज धर्म अध्यात्म में लगेगा। संतान पक्ष की जिम्मेदारियों को भी आज आप पूरा करने के लिए व्यस्त होगे। वैवाहिक जीवन आपका आनंदित रहेगा। व्यापार में आज आपको लाभ मिलेगा। दूर रहने वाले संबंधी से आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी कोई महत्वपूर्ण सूचना से आपका मन आज हर्षित हो जाएगा। जो लोग किसी कोर्स में दाखिला लेना चाह रहे हैं उनको आज सफलता मिलेगी। पड़ोसियों से आपको आज सहयोग मिल सकता है। मन पसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीसूक्त का पाठ करें और शिवजी का जलाभिषेक भी करें।

Disclaimer : यहां सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि News Aroma किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।