सोमालिया की राजधानी में 2 बम ब्लास्ट, 100 की मौत

News Alert

मोगादिशू: Somalia (सोमालिया) की राजधानी मोगादिशु में दो बम विस्फोट (Somalia Bomb Blasts) में 100 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। इसके अलावा कम से कम 300 लोग घायल हुए हैं।

Somalia Bomb Blasts

राष्ट्रपति हसन शेख मोहम्मद (President Hassan Sheikh Mohamed) ने रविवार सुबह बयान जारी कर यह जानकारी दी। ये जोरदार धमाके शनिवार को उस इलाके में हुए जहां शिक्षा मंत्रालय सहित कई सरकारी कार्यालय स्थित हैं।

Somalia Bomb Blasts

इस धमाके में 500 से अधिक लोग मारे गए थे

ये इलाका काफी भीड़भाड़ वाला है। अब तक किसी ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Somalia Bomb Blasts

राष्ट्रपति ने हमले को क्रूर और कायर बताते हुए अल-शबाब समूह (AL-Shabaab Group) को दोषी ठहराया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 30 लोगों की मौत की जानकारी दी गई थी।

Somalia Bomb Blasts

अल-कायदा से जुड़ा अल-शबाब समूह अक्सर राजधानी मोगादिशु (Mogadishu) को निशाना बनाता रहा है। इससे पहले साल 2017 में बड़े पैमाने पर अल-शबाब समूह ने विस्फोट किया था। इस धमाके में 500 से अधिक लोग मारे गए थे।