झारखंड में कोरोना के 247 पॉजिटिव मरीज मिले, धनबाद और गुमला में मौत

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रांची: झारखंड में शनिवार को 247 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जबकि कोरोना से राज्य में 2 लोगों की मौत हुई है।

मृतकों में धनबाद और गुमला जिले से एक -एक मरीज शामिल हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 128, बोकारो से 12, चतरा से 5, देवघर से 3, धनबाद से 6, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 35, गढ़वा से 8, गुमला से 3 मरीज मिले हैं।

हजारीबाग से 14, खूंटी से 3, कोडरमा से 5, लोहरदगा से 2, पलामू से 10, रामगढ़ से 3 मरीज मिले हैं।

साहिबगंज से 2, सराईकेला से 1, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 7 मरीज मिले हैं।

राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 112853 हो गया हैं।

इनमें 1718 सक्रिय केस हैं। जबकि 110125 मरीज ठीक हुए हैं।

अब तक राज्य में 1010 लोगों की मौत कोरोना से हुई हैं। वहीं, झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 97.58 प्रतिशत है।

Share This Article