26/11 हमले की साजिश रचने वाले आतंकी अब्दुल सलाम भुट्टावी की मौत

News Aroma Media
2 Min Read

मुंबई: Mumbai में 26/11 के आतंकी हमले (Terrorist Attacks) का मास्टरमाइंड और कुख्यात आतंकी अब्दुल सलाम भुट्टावी (Terrorist Abdul Salam Bhuttavi) की मौत होने की खबर है।

अब्दुल सलाम भुट्टावी पाकिस्तान की जेल में बंद था।

पाकिस्तानी मीडिया (Pakistani Media) की एक रिपोर्ट के अनुसार, लश्कर-ए-तैयबा (Lashkar-e-Taiba) आतंकवादी संगठन के एक आतंकवादी और हाफिज सईद के करीबी अब्दुल सलाम भुट्टावी की पाकिस्तानी जेल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।26/11 हमले की साजिश रचने वाले आतंकी अब्दुल सलाम भुट्टावी की मौत 26/11 mastermind Abdul Salam Bhuttawi dies

78 साल का था

कुख्यात आतंकी अब्दुल सलाम भुट्टावी 78 साल का था।

अब्दुल सलाम भुट्टावी 2020 से टेरर फंडिंग के आरोप में पाकिस्तान की जेल में सजा काट रहा था।

- Advertisement -
sikkim-ad

2012 में, अब्दुल सलाम भुट्टावी को संयुक्त राष्ट्र द्वारा एक अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी (International Terrorist) घोषित किया गया था।

26/11 हमले की साजिश रचने वाले आतंकी अब्दुल सलाम भुट्टावी की मौत 26/11 mastermind Abdul Salam Bhuttawi dies

अगस्त 2020 में सुनाई गई थी 16 साल की सजा

उसके बाद आतंकवाद को आर्थिक मदद देने के मामले में उसे पाकिस्तान में गिरफ्तार किया गया था।

अब्दुल सलाम भुट्टावी को अगस्त 2020 में 16 साल की सजा सुनाई गई थी। तब से वह पाकिस्तान की जेल में बंद था।

अब्दुल सलाम भुट्टावी ने 2008 में मुंबई में 26/11 के आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद (Mastermind Hafiz Saeed) की गिरफ्तारी के बाद 2002 और 2008 में लश्कर-ए-तैयबा के कार्यवाहक प्रमुख के रूप में कार्य किया।

TAGGED:
Share This Article