27 साल की इंडियन स्टूडेंट का चाकू मारकर लंदन में मर्डर, ब्राजील के नागरिक ने…

News Aroma Media
2 Min Read

नई दिल्ली : Hyderabad की रहने वाली 27 वर्षीय लड़की की लंदन (London) में बेरहमी से चाकू घोंपकर हत्या करने का मामला सामने आया है।

हैदराबाद के चंपापेट की रहने वाली कोंतम तेजस्वी उच्च शिक्षा के लिए London गई थी। वहां वह अपने दोस्तों के साथ रहती थी।

ब्राजील (Brazil) के एक नागरिक ने तेजस्वी और उसकी रूममेट (Roommate) पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें तेजस्वी गंभीर रूप से घायल हो गई।

27 साल की इंडियन स्टूडेंट का चाकू मारकर लंदन में मर्डर, ब्राजील के नागरिक ने… 27-year-old Indian student stabbed to death in London, Brazilian citizen…

यह घटना मंगलवार को वेम्बली के नील क्रिसेंट (Neil Crescent) में हुई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और हमलावर को गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -
sikkim-ad

साथ ही तेजस्वी और उसकी Roommate को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने तेजस्वी को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

27 साल की इंडियन स्टूडेंट का चाकू मारकर लंदन में मर्डर, ब्राजील के नागरिक ने… 27-year-old Indian student stabbed to death in London, Brazilian citizen…

दूसरी लड़की का चल रहा है इलाज

न्यूज एजेंसी के मुताबिक पुलिस अधिकारियों को उत्तरी लंदन के वेम्बली में Neil Crescent में स्थानीय समयानुसार मंगलवार को सुबह 9.59 बजे एक कॉल मिली।

इसमें बताया गया कि दो लड़कियों (Girls) को चाकू घोंपा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों लड़कियों को अस्पताल पहुंचाया।

इनमें से एक तेजस्वी की मौत हो गई, जबकि दूसरी का इलाज जारी है।

Share This Article