मायानगरी में 30 साल की मॉडल ने की खुदकुशी, पुलिस ने ADR के तहत मामला दर्ज

News Alert
3 Min Read

मुंबई: मायानगरी मुंबई कई सपनों को जोड़ती है तो कई सपने तोड़ती है। ग्लैमर वल्र्ड (Glamor World) की चकाचौंध भरी दुनिया में हर हंसते चेहरे के पीछे एक दर्द छिपा होता है।

मुंबई से एक बार फिर दुखी करने वाली खबर आई है। यहां पर एक मॉडल ने अपनी जान ले ली (Model Akanksha Suicide) है। आत्महत्या से पहले मॉडल ने Suicide Note में अपना दर्द बयां किया।

मुंबई में 30 साल की Model ने होटल के कमरे में पंखे से लटककर अपनी जान दी है। इस मामले में वसीवा पुलिस ने ADR के तहत केस दर्ज किया है।

आत्महत्या केस (Suicide Case) की जांच जारी है। होटल रूम से पुलिस को सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में मॉडल ने लिखा था- क्षमा करें, इसके लिए कोई भी जिम्मेदार नहीं है।

हालांकि आत्महत्या मामले में किसी को जिम्मेदार नहीं बताने पर मामला और उलझाऊ हो गया है। हालांकि Police पता लगा रही है कि आखिर मॉडल ने किन कारणों से अपनी जान दी है।

- Advertisement -
sikkim-ad

model akanksha suicide

अंधेरी इलाके में हुई है वारदात

मुंबई के अंधेरी इलाके में मॉडल ने चार बंगला स्थित होटल के कमरे में पंखे से लटककर अपनी जान दी है। होटल में एक कमरा किराए पर लेकर Model रहने आई थी।

सुसाइड केस की जांच जारी है। मॉडल का नाम आकांक्षा मोहन बताया जा रहा है। वो लोखंडवाला की यमुना नगर सोसायटी में रहती थी। जानकारी के मुताबिक, बुधवार दोपहर 1 बजे मॉडल ने होटल में चेक इन किया। फिर रात के खाने का ऑर्डर दिया।

model akanksha suicide

अगले दिन यह घटना हो गई। होटल का वेटर रूम की घंटी बजा रह था। उसने कई बार आवाज लगाई लेकिन रूम नहीं खुला। जिसके बाद वेटर (Waiter) ने इसकी जानकारी होटल के मैनेजर को दी।

मैनेजर ने पुलिस को Call कर डिटेल दी। इसके तुरंत बाद होटल में पहुंच पुलिस ने रूम को मास्टर चाबी से खोला. फिर जो देखा उनके होश उड़ गए।

model akanksha suicide

सुसाइड नोट में ये कहानी लिखी

होटल रूम (Hotel Room) से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में Model ने लिखा था-क्षमा करें, इसके लिए कोई भी जिम्मेदार नहीं है। किसी को परेशान ना करे। खुश नहीं हूं, शांति चाहिए बस।

TAGGED:
Share This Article