लाइफस्टाइल

आज इन पांच राशि वालों के जीवन में आ सकती है समस्याएं, कार्यक्षेत्र में मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

चंद्रमा की युति शुक्र और सूर्य के साथ हो रही है। ऐसे में आज मिथुन राशि में त्रिग्रह योग भी बनेगा। चंद्रमा के इस गोचर से आज सुनफा नामक योग भी निर्मित हो रहा है।

Daily Horoscope : आज 4 जुलाई दिन गुरुवार (Thursday) के राशिफल (Horoscope) के अनुसार आज का दिन मिथुन राशि (Gemini) के जातकों के लिए मानसिक तनाव वाला रहेगा।

चंद्रमा का गोचर आज मृगशिरा नक्षत्र से वृषभ राशि उपरांत मिथुन राशि में होने जा रहा है।

यहां चंद्रमा की युति शुक्र और सूर्य के साथ हो रही है। ऐसे में आज मिथुन राशि में त्रिग्रह योग भी बनेगा। चंद्रमा के इस गोचर से आज सुनफा नामक योग भी निर्मित हो रहा है।

तो चलिए जानते हैं सभी राशि जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन (Aaj Ka Rashifal)।

मेष राशि (Aries)

आज मेष राशि के सितारे बताते हैं कि, दिन आपके लिए कई मामलों में बदलाव लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में बदलाव सकारात्मक रहेगा। काम में आज आपको सफलता मिलेगी लेकिन इसके लिए आपको काफी परिश्रम करना होगा। भाई बहनों की सलाह से आज आपके सभी काम पूरे होते नजर आ रहे हैं। ससुराल पक्ष के किसी भी व्यक्ति से लेन-देन से बचना होगा, अन्यथा रिश्तों में खटास आ सकती है। संतान के भविष्य के प्रति सचेत रहें। आज इस राशि के छात्र शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। कृष्णा भगवान को माखन-मिश्री का भोग लगाएं।

वृषभ राशि (Taurus)

आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज कुछ उलझन का सामना करना होगा। कार्यक्षेत्र किसी तकनीकी समस्या की वजह से आपको मानसिक परेशानी हो सकती है। आपको आज आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से भी बचना चाहिए। खर्च आपके बढे रहेंगे। कुछ अनचाहे खर्चों का भी आपको सामना करना पड़ सकता है। जिन लोगों के काम का संबंध विदेश से है उनको आज लाभ मिलेगा। लव लाइफ के मामले में भी आप आज लकी रहेंगे। सेहत के मामले में जोखिम लेने से बचना होगा।

आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और पीला चंदन लगाएं।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आज आपके शत्रु प्रबल होंगे। वे आपके काम में रुकावट डाल सकते हैं। आपके लिए जरूरी है कि आप अपने लक्ष्य पर फोकस करें और इधर उधर की बातों पर ध्यान नहीं दें नहीं तो आपकी प्रगति का मार्ग बाधित होगा। आपको आज समय और परिस्थिति के अनुसार खुद को ढालना भी होगा। आर्थिक मामलों में दिन खर्चीला रहेगा। कुछ ऐसी परिस्थितियां भी आएंगी जिसकी वजह से आप मानसिक उलझन में रहेंगे। आज शाम के समय कहीं से धन प्राप्ति के योग हैं।

आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों के लिए सितारे बताते हैं कि आपको आज कारोबार में लाभ के कई मौके मिलेंगे जो आपको तरक्की के रास्ते पर ले जाएंगे। नौकरी में भी आज आपका दिन अनुकूल बीतेगा, आपको आज महिला सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। आप आज एक से अधिक स्रोत से भी धन कमा सकते हैं। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनको आज अपने प्रयास में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। छात्रों को आज शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।

आज भाग्य 71% आपके पक्ष में रहेगा। पीपल पर दूध मिश्रित जल अर्पित करना लाभकारी रहेगा।

सिंह राशि (Leo)

आज सिंह राशि के जातकों को नौकरी व्यवसाय में अधिकारियों का साथ मिलेगा। आप आज जोश और उत्साह से भरपूर रहेंगे। अपने मधुर व्यवहार और कार्यकुशलता से आज आप जहां भी होंगे वहां अपनी अलग पहचान बना पाएंगे। आपकी मित्रता का दायरा भी आज बढेगा। आपके आसपास का माहौल भी आज खुशनुमा रहेगा। आपके विरोधी और शत्रु आज अधिक सक्रिय रहेंगे जिनसे आपको सतर्क रहना होगा। आपको आज आर्थिक लेनदेन में अधिक सतर्क रहना होगा। क्योंकि आपका पैसा फंस सकता है। बच्चों के साथ आज आपका समय मनोरंजन में बीतेगा।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में अधिक सजग होकर काम करना होगा क्योंकि आपके विरोधी आपकी गलती का फायदा उठाने का प्रयास करेंगे। आपको आज वाहन सावधानी से चलना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। साथ ही किसी पारिवारिक संपत्ति को लेकर मतभेद चल रहा है तो इसमें भी आपको संयम से चलना होगा नहीं तो मानसिक कष्ट हो सकता है। आपके परिवार में भाई बहन की शादी की बात चल रही है तो बात पक्की हो सकती है। आप आज किसी धार्मिक कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग का दूध और शहद से अभिषेक करें।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातक आज कार्यक्षेत्र में मेहनत और कार्यकुशलता से सफलता पाएंगे। आपके सितारे यह भी कहते हैं कि आपको आज अपने काम के प्रति जिम्मेदार रहना होगा और दूसरों के भरोसे कोई भी काम छोड़ने से बचना होगा नहीं तो काम फंस सकता है। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। बच्चों की सेहत को लेकर भी आज आपको चिंता हो सकती है। आज तुला राशि की महिलाएं घर की व्यवस्था और साज सज्जा पर ध्यान देंगी, ननद से भी आपको आज सहयोग मिल सकता है। आज आप अपने लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। बिजनेस में आज तुला राशि के जातकों की अच्छी कमाई हो सकती है।

आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और विष्णु चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों को आज का दिन संयम और सतर्कता के साथ बिताना होगा। जो भी जरूरी काम है उन्हें दिन के पहले भाग में निपटाने का प्रयास करें। दिन का दूसरा भाग आपका तनावपूर्ण हो सकता है, आपके ऊपर कुछ नई जिम्मेदारी आ सकती है। आर्थिक मामलों में आपको हाथ समेटकर चलना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपको आज बच्चों की जरूरतों और वाहन पर धन खर्च करना होगा। जीवनसाथी को आज आप शॉपिंग के लिए ले जा सकते हैं।

आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा का पाठ करें।

धनु राशि (Sagittarius)

आज धनु राशि के लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढने का मौका मिलेगा। आपको आज अधिकारी कुछ नई जिम्मेदारी दे सकते हैं। आर्थिक मामलों में आपको आज भाग्य का भी साथ मिलेगा। आपको आज अच्छी खबर भी मिलेगी। आप आज निवेश द्वारा भी अच्छी कमाई कर सकेंगे। अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था तो वह भी आपको मिल सकता है। लव लाइफ आज आपकी अच्छी रहेगी।

आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। नारायण कवच का पाठ करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन उलझन भरा रह सकता है। आपके ऊपर आज काम का दबाव बना रहेगा। आपको आज आर्थिक मामलों में भी संभलकर चलना होगा नहीं तो आपका धन फंस सकता है। वैसा आपका वैवाहिक जीवन आज सुखद रहेगा। आप जीवनसाथी के लिए कोई उपहार ले सकते हैं आपको आज किसी निकट संबंधी अथवा मित्र की मदद के लिए भी आगे आना होगा। आपके हाथों दान पुण्य का भी काम हो सकता है।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी की पूजा करें दूध से अर्घ्य दें।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज गुरुवार का दिन कुंभ राशि के लोगों के लिए अनुकूल रहेगा। आज आपको कारोबार और कार्यक्षेत्र में मित्रों से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप वरिष्ठजनों से प्रोत्साहन भी पा सकेंगे साथ ही उनकी सलाह आपके के लिए फायदेमंद साबित होगी। लंबे समय से अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाह रहे हैं तो आज का दिन इसके लिए अच्छा रहेगा, आपको अच्छी डील मिल सकती है। लेकिन सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखना होगा।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन भाग्यवर्धक रहेगा। आपको आज परिवार और समाज में सम्मान प्राप्त होगा। कारोबार में कोई चली आ रही समस्या का समाधान होने से आप राहत की सांस लेंगे। आप आज घर परिवार की जरूरतों को लेकर खरीदारी करेंगे। ससुराल पक्ष से आपको आज सहयोग और लाभ मिलेगा। भाई बहनों से आपको आज सहयोग मिलेगा। आज मीन राशि के छात्रों को शिक्षा में सफलता मिलेगी और शिक्षक से प्रोत्साहन प्राप्त होगा।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीकृष्ण चालीसा का पाठ करें।

Disclaimer : यहां सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि News Aroma किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker