झारखंड में मिले 45 कोरोना पॉजिटिव मरीज, एक मौत

News Aroma Media

रांची: झारखंड में शुक्रवार को 45 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

वहीं, कोरोना से 86 मरीज ठीक हुए हैं। जबकि राज्य में कोरोना से बोकारो जिले से एक मरीज की मौत हुई है।

स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 33, बोकारो से 1, धनबाद से 2 , पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 2 मरीज मिले हैं।

गुमला से 2, हजारीबाग से 1, लातेहार से 1, पलामू से 1, साहिबगंज से 2 मरीज मिले हैं।

राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब118602 हो गया हैं।

इनमें 628 सक्रिय केस हैं। जबकि 116904 मरीज ठीक हुए हैं।

अब तक राज्य में 1070 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं।

वहीं झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98 .56 प्रतिशत हैं।