झारखंड में मिले 46 कोरोना पॉजिटिव मरीज़, दो की मौत

News Aroma Media
1 Min Read

रांची: झारखंड में बुधवार को 46 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं वहीं राज्य में कोरोना से 80 मरीज ठीक हुए हैं।

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से दो मरीज की मौत हुई है।

मृतकों में धनबाद से एक और रांची से एक मरीज शामिल है।

स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 20, बोकारो से 3, चतरा से 2 मरीज मिले हैं।

देवघर से 2, धनबाद से 3, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 8 मरीज मिले हैं।

- Advertisement -
sikkim-ad

गढ़वा से 1, गुमला से 3, पलामू से 2, रामगढ़ से 1 और पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा से 1 मरीज मिले हैं।

राज्य में कुल कोविड-19 के मामला अब 118839 हो गए हैं। इनमें 453 सक्रिय मामले हैं।

जबकि 117309 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 1077 मरीजों की मौत हुई है।

झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98 .71 प्रतिशत हैं।

Share This Article