अपहरण के 50 दिन बाद, पुलिस ने त्रिपुरा में व्यापारी के शव को बरामद किया

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

अगरतला: त्रिपुरा पुलिस ने शुक्रवार को राज्य के उत्तरी हिस्से से उग्रवादियों द्वारा बंदूक की नोक पर अपहरण किए गए व्यापारी के शव को 50 दिन बाद बरामद किया।

पुलिस महानिरीक्षक (कानून और व्यवस्था) अरिंदम नाथ ने आईएएनएस को बताया कि मारे गए लिटन नाथ का शव पुलिस ने उत्तरी त्रिपुरा जिले के खेड़ाचारा इलाके के एक जंगल से बरामद किया।

इससे पहले राज्य पुलिस, त्रिपुरा स्टेट राइफल्स और केंद्रीय अर्ध-सैनिक बलों ने संयुक्त रूप से व्यापारी को बचाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया था और मिजोरम और बांग्लादेश से सटे क्षेत्रों से चार संदिग्ध नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (एनएलएफटी) के उग्रवादियों को भी हिरासत में लिया था।

लिटन नाथ की पत्नी ने पुलिस को बताया कि भारी हथियारों से लैस उग्रवादियों ने 27 नवंबर को उनके घर पर धावा बोल दिया था और गहने, नगदी लूटने के साथ ही पति का अपहरण कर लिया था।

पुलिस ने कहा कि अपहरणकर्ताओं ने नाथ की रिहाई के लिए फिरौती में 1.5 लाख रुपये की मांग की थी। नाथ अपने पीछे चार बच्चे छोड़ गए हैं।

Share This Article