रांची में श्री गुरु नानक देव का 553वां प्रकाश पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

News Alert

रांची: Gurdwara Sri Guru Nanak Satsang Sabha (गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा) की ओर से रविवार को श्री गुरु नानक देव का 553वां प्रकाश पर्व (553rd Sri Guru Nanak Dev Prakash Parv) हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा मैदान (Gurdwara Maidan) में भव्य दीवान सजाया गया। दीवान की शुरुआत से पहले सुबह 9 बजे से गुरुद्वारा साहिब से श्री गुरु ग्रंथ साहिब को पुष्प पालकी में विराजमान कर प्रभातफेरी की शक्ल में पुष्प वर्षा कर गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी ज्ञानी जिवेंदर सिंह की अगुवाई में दीवान में सुशोभित किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता (Health Minister Banna Gupta) ने संगत को प्रकाश पर्व की बधाई दी। साथ ही गुरु नानक देव को इंसानियत का मसीहा बताते हुए कहा कि उनकी स्वीकार्यता सभी धर्म एवं संप्रदाय के लोगों में थी।

उन्होंने उपस्थित साथ संगत से गुरु नानक के बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। सत्संग सभा के अध्यक्ष द्वारका दास मुंजाल ने (Dwarka Das Munjal) उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

विशिष्ट अतिथि रांची लोकसभा क्षेत्र के सांसद संजय सेठ ने प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए गुरु नानक देव (Guru Nanak Dev) की महिमा का गुणगान किया एवं कृष्णा नगर कॉलोनी की संगत की सेवा को अद्भुत बताया।

गुरु नानक सेवक जत्था ने रक्तदान शिविर आयोजित किया

विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद झामुमो नेता महुआ माजी (JMM leader Mahua Maji) ने प्रकाश पर्व में शामिल होने पर अपने को सौभाग्यशाली बताते हुए संगत को प्रकाश पर्व की बधाई दी और सिख समाज को मानवता की सेवा में हर क्षेत्र में अग्रणी बताते हुए इसे एक मिसाल बताया।

इस मौके पर गुरुनानक बाल मंदिर स्कूल के प्रतिभाशाली बच्चों को स्वर्गीय मुखी मोहन लाल मिड्ढा स्मृति अवॉर्ड, स्वर्गीय गुरमुख दास मिढ़ा स्मृति अवॉर्ड एवं स्वर्गीय विशाल मुंजाल स्मृति अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा गुरु नानक सेवक जत्था ने रक्तदान शिविर आयोजित (Blood Donation Camp Organized) किया। इसमें 12 महिला समेत कुल 49 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।