Latest Newsझारखंडलातेहार में 6 कुकर बम और 1 सिलेंडर बम बरामद

लातेहार में 6 कुकर बम और 1 सिलेंडर बम बरामद

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

लातेहार: लातेहार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए जिले के लाटू जंगल में छापामारी (Raid) कर नक्सलियों के द्वारा छुपा कर रखे गए सात आईईडी बम (IED Bomb) को बरामद कर निष्क्रिय कर दिया।

लातेहार SP अंजनी अंजन ने गुरूवार को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बूढ़ा पहाड़ से सटे जंगलों में नक्सलियों के द्वारा विस्फोटक (Explosive) सामग्री छुपाकर रखे गए हैं।

इस सूचना के बाद जिला पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम के द्वारा जंगल में ऑपरेशन चलाया गया, जहां दो अलग-अलग स्थान पर छुपा कर रखे गए तीन- तीन किलोग्राम के छह कुकर बम और एक सिलेंडर बम बरामद किया गया। बरामद बम को बम निरोधक दस्ते के द्वारा विस्फोट कर निष्क्रिय कर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि बूढ़ा पहाड़ का एरिया नक्सलियों के गढ़ के रूप में जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ महीनों से इस इलाके में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस के द्वारा चलाए गए अभियान के बाद नक्सलियों (Maoists) के कदम वहां से उखड़ गए हैं।

नक्सलियों के कई सामान बरामद किए गए

पुलिस के द्वारा पिछले एक माह के अंतराल में इस इलाके से नक्सलियों के द्वारा छुपा कर रखे गए बड़े पैमाने पर विस्फोटक और हथियार जब्त किए गए हैं।

इस सघन अभियान के कारण नक्सली अब बूढ़ा पहाड़ छोड़ दूसरे स्थान पर शरण लेने को विवश।

पुलिस ने अब तक पूरा पहाड़ के इलाके से नक्सलियों के द्वारा छुपाकर रखे गए 300 से अधिक बम, भारी मात्रा में अत्याधुनिक हथियार के अलावा नक्सलियों (Maoists) के कई सामान बरामद किए गए हैं।

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...