झारखंड में मिले 62 कोरोना पॉजिटिव मरीज़, 3 की हुई मौत

News Aroma Media
#image_title

रांची: झारखंड में गुरुवार को 62 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं,कोरोना से 112 मरीज ठीक हुए हैं। जबकि राज्य में कोरोना से 3 लोगों की मौत हुई है।

मृतकों में धनबाद से एक और रांची जिले से दो मरीज शामिल है।

स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 43, बोकारो से 1, धनबाद से 1 मरीज मिले हैं।

दुमका से 1,पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से 7, गढ़वा से 1मरीज मिले हैं।

गुमला से 2, हजारीबाग से 1, जामताड़ा से1, कोडरमा से 2 मरीज मिले हैं।

रामगढ़ से 1, पलामू से 1मरीज मिले हैं।

राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 118557 हो गया हैं। इनमें 670 सक्रिय केस हैं।

जबकि 116818 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 1069 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं।

वहीं झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98 .53 प्रतिशत हैं।