Latest Newsझारखंडदेवघर श्रावणी मेले में 8 हजार अधिक पुलिसकर्मियों की होगी तैनाती

देवघर श्रावणी मेले में 8 हजार अधिक पुलिसकर्मियों की होगी तैनाती

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Deoghar Shravani fair: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 22 जुलाई से शुरू होगा। इसे लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

देवघर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर की विधि-व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए 8 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों और पदाधिकारियों की तैनाती की जाएगी।

देवघर के SDPO ऋतिक श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिसकर्मियों के ठहराव के लिए जगह चिह्नित कर ली गई है।

इसके अलावा सभी पुलिसकर्मियों की किस जगह पर तैनाती होगी इसे लेकर Police पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।

उन्हाेंने बताया कि देवघर श्रावणी मेला के दौरान पूरे एक महीने अत्यधिक भीड़ होती है। प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु देवघर पहुंचते हैं।

ऐसे में जिले की यातायात व्यवस्था में भी कई बदलाव किए जाते हैं, ताकि श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को समस्याओं का सामना न करना पड़े।

SDPO ने कहा कि देवघर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर आठ हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। किस पुलिसकर्मी और पदाधिकारी की कहां Duty लगेगी इस बाबत जल्द ही सूचना दे दी जाएगी।

जिले में 8 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती के लिए High पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है ताकि जल्द ही बाहर के जिले से आए

पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर तैनात किया जा सके। SDPO ने कहा कि बाहर से आए जवानों को जल्द ही इस संबंध में ब्रीफ किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि सावन के महीने में देवघर जिले की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखना पुलिस प्रशासन के लिए एक चुनौती होती है।

इस कारण देवघर पुलिस श्रावणी मेला से पहले सारी व्यवस्था सुदृढ़ करने में जुटी है।

spot_img

Latest articles

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...

Giridih News in Hindi: गिरिडीह में चोरी की बाइक के साथ पांच लोग गिरफ्तार

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र में नेताजी चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग के...

खबरें और भी हैं...