AJSU झारखंड के सभी जिलों में अपने उतारेगी उम्मीदवार, उड़ीसा में भी पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू

News Aroma Media
2 Min Read

रांची: आजसू पार्टी ओडिशा पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसे लेकर झारखंड क्षेत्र के वृहत्तर चार जिलों मयूरभंज, क्योंझर, सुंदरगढ़ और जाजपुर के प्रमुख नेताओं के साथ आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने बुधवार को दूरभाष के माध्यम से बातचीत की। यह जानकारी आजसू के प्रवक्ता देवशरण भगत ने दी।

उन्होंने बताया कि आजसू झारखंड के सभी जिलों में अपने उम्मीदवार उतारेगी तथा एकजुट होकर मजबूती के साथ पंचायत चुनाव लड़ेगी।

ओडिशा में दलीय आधार पर होने वाले पंचायत चुनाव का नॉमिनेशन 17 जनवरी से प्रारंभ हो रहा है। उन्होंने बताया कि आजसू अपने मुद्दों पर ओडिशा पंचायत चुनाव चुनाव में जाएगी और उन मुद्दों को लेकर जनता को गोलबंद करेगी।

आज सीमाओं के जरिए लोगों को झारखण्ड एवं ओडिशा के बीच में बांट दिया गया है।

लेकिन इन क्षेत्रों की संस्कृति, वेश-भूषा और भाषा एक है। इस क्षेत्र की सभ्यता और संस्कृति को ओडिशा में उचित स्थान नहीं दिया गया।

- Advertisement -
sikkim-ad

उनकी अस्मिता एवं पहचान के साथ खिलवाड़ हुआ। मयूरभंज, क्योंझर, सुंदरगढ़ और जाजपुर जिला में पिछड़ों की आबादी भी बहुत बड़ी है, लेकिन उनकी सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक एवं शैक्षणिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है।

उन्होंने बताया कि वृहत झारखंड के क्षेत्र के लोग झारखंड बनने के बाद अपने आप को उपेक्षित महसूस करते हैं। झारखंड आंदोलन में इस क्षेत्र के लोगों की भूमिका अतुल्य रही है।

Share This Article