Latest NewsUncategorizedएक ही फ्रेम में नजर आई दीया मिर्जा, प्रियंका चोपड़ा और लारा...

एक ही फ्रेम में नजर आई दीया मिर्जा, प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता, वायरल हुई थ्रोबैक तस्वीर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जिसमें बॉलीवुड की तीन ख़ूबसूरत अभिनेत्रियां दीया मिर्जा, प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता एक ही फ्रेम में नजर आ रही हैं।

यह तस्वीर साल 2000 की है जब लारा दत्ता ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर देश का नाम रोशन किया था।

प्रियंका चोपड़ा भी इसी साल मिस वर्ल्ड बनी थीं और दीया मिर्जा ने भी इसी साल मिस एशिया पेसिफिक का ताज अपने सिर पर सजाया था।

वहीं अब इन पुरानी यादों को ताजा करते हुए इस तस्वीर को दीया मिर्जा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा किया है।

इसके साथ ही दीया ने कैप्शन में लिखा-”प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता के साथ साल 2000 में वापस जाते हुए।’

लारा ने भी कमेंट करते हुए लिखा, ‘सपनों को दिल में भरे तीन लड़कियां एक दूसरे में लीन।’ तस्वीर में दीया, लारा और प्रियंका बेहद खूबसूरत और खुश दिख रही हैं। उनके चेहरे से खुशी और गर्व साफ नजर आ रहा है।

वर्कफ़्रंट की बात करें तो दीया मिर्जा इन दिनों अपने मदरहुड लाइफ इंजॉय कर रही हैं। वह आखिरी बार तेलुगु फिल्म वाइल्ड डॉग में नजर आईं थी।

दीया इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वहीं लारा दत्ता जल्द ही वेब सीरीज कौन बनेगा शेखावटी में नजर आएंगी। वहीं प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फरहान अख्तर के फिल्म जी ले ज़रा में नजर आएंगी।

spot_img

Latest articles

राजनीति और मीडिया दोनों का अंतिम लक्ष्य राष्ट्रहित हो : राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला

रांची : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब...

आरसीपी सिंह की जदयू में हो सकती है वापसी!

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी निकटतम सहयोगी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी...

महिलाओं से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाए महिला मोर्चा : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जनता दल...

बिहार चुनाव में लोक हारा और तंत्र जीता : तेजस्वी यादव

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राजद नेता तेजस्वी...

खबरें और भी हैं...