रांची: तमाड़ थाना क्षेत्र के कुरकुटा पंचायत के गिलसेरेग गांव के एक कुएं में एक हाथी का बच्चा गिर गया।
घटना मंगलवार देर रात की है। ग्रामीणों ने बुधवार सुबह देखा और हाथी को निकालने का प्रयास में जुट गये।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन और वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
इसके बाद सभी मिलकर हाथी के बच्चे को निकालने का प्रयास कर रहे हैं।