रांची: रांची स्थित रिम्स अस्पताल में कोविड पॉजिटिव के मरीजों की संख्या एक बार फिर बढ़ी है। रांची सहित पूरे राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है।
गुरुवार को रिम्स में कोविड पॉजिटिव के 28 मरीज थे। शुक्रवार को यह संख्या बढ़कर 33 हो गई। रिम्स के प्रवक्ता डॉ डीके सिन्हा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि रिम्स में 33 कोविड पॉजिटिव के मरीजों का इलाज चल रहा है। इन मरीजों का इलाज डेंगू वार्ड, पीडियाट्रिक वार्ड, सर्जरी, न्यू ट्रामा सेंटर सहित अन्य जगहों पर चल रहा है।
उन्होंने बताया कि रिम्स में ब्लैक फंगस और पोस्ट कोविड का एक भी मरीज भर्ती नहीं है।