जमशेदपुर: बोड़ाम थाना क्षेत्र स्थित डिमना लेक में मछली पकड़ने के लिये गये समर सिंह (46) की डूबने से शनिवार की सुबह मौत हो गयी। समर सिंह लायलम छारडुंगरी के रहने वाले थे।
घटना की सूचना मिलते ही बोड़ाम पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरामद कर लिया। पुलिस ने गांव के लोगों से पूछताछ की।
अप पुलिस को जानकारी दी कि समर सिंह लेख में मछली मारने गया था। बोडाम पुलिस ने शव का पंचनामा बनाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।