Latest NewsUncategorizedसांसद संभाजी राजे भोसले की तबीयत बिगड़ी

सांसद संभाजी राजे भोसले की तबीयत बिगड़ी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई: मुंबई के आजाद मैदान पर मराठा आरक्षण के लिए अनशन कर रहे सांसद छत्रपति संभाजी राजे की तबीयत रविवार को अचानक बिगड़ गई।

डॉक्टरों ने मैदान पर पहुंचकर उनका मुआयना किया और दवा दी। संभाजी की तबीयत में सुधार हुआ और उन्होंने दूसरे दिन भी अनशन जारी रखा।

संभाजी राजे ने कहा कि मराठा आरक्षण के लिए राज्य व केंद्र सरकार हीलाहवाली कर रही हैं। राज्य सरकार ने उन्हें मराठा आरक्षण से संबंधित सभी मुश्किलों को खत्म करने का आश्वासन दिया था।

अब सरकार की ओर से किसी भी तरह की कार्रवाई न करने पर ही उन्होंने अनशन करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मराठा आरक्षण के लिए अलग से राज्य पिछड़ा आयोग का गठन किया है, जो असंवैधानिक है।

संभाजी राजे भोसले की तबीयत बिगडऩे की भनक लगते ही गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल भी आजाद मैदान पर पहुंचे ।

दिलीप वलसे पाटिल ने संभाजी राजे को अनशन खत्म करने की पेशकश की ,लेकिन संभाजी राजे अनशन पर फिलहाल अड़े हुए हैं।

आजाद मैदान पर विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष प्रवीण दरेकर भी पहुंचे और उन्होंने संभाजी राजे भोसले के अनशन का समर्थन किया।

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...