Latest NewsUncategorizedUP Assembly Election 2022 : पार्टी ने लगाया जीत का चौका, मतदाताओं...

UP Assembly Election 2022 : पार्टी ने लगाया जीत का चौका, मतदाताओं को धन्यवाद: PM मोदी

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि पार्टी अध्यक्ष के नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के परिश्रम से भारतीय जनता पार्टी ने जीत का चौका लगाया है।

उन्होंने कहा कि यह उत्सव का दिन है और वे इसके लिए देश के मतदाताओं को धन्यवाद देते हैं। आज पार्टी को गंगा तट, समुद्र तट, उत्तर और पूर्वोत्तर चारों दिशाओं से जीत मिली है।

प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में भाजपा को मिली जीत के बाद पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि माताओं, बहनों और युवाओं ने भाजपा को भरपूर समर्थन दिया। यह समर्थन अपने आप में बहुत बड़ा संदेश है।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये मोदी ने कहा कि पहली बार वोट करने वाले मतदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया।

बहनों, बेटियों और माताओं ने भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया है। हमारी स्त्री शक्ति भाजपा के जीत की सारथी बनी हैं।

अपने चुनावी भाषणों का स्मरण कराते हुये उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा का विजय ध्वज लहराकर 10 मार्च को होली मनाने का अपना वादा पूरा किया है।

जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने दिन रात मेहनत की और जनता-जनार्दन का विश्वास जीता। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के कुशल नेतृत्व के लिए भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की भी सराहना की।

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...