Latest Newsझारखंडकांग्रेस के कार्यकर्ता संगठित होकर ही बदल सकेंगे परिस्थिति: सुबोधकांत

कांग्रेस के कार्यकर्ता संगठित होकर ही बदल सकेंगे परिस्थिति: सुबोधकांत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

सरायकेला: जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गम्हरिया स्थित शहनाई भवन में सदस्यता अभियान शुरू हुआ।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिला संयोजक सह पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि कांग्रेस भले ही कठिन दौर से गुजर रहा है, लेकिन कार्यकर्ता एकजुट होकर ही परिस्थितियों को बदल सकते हैं।

सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए उन्होंने कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोबल बढ़ाने के लिए शीर्ष नेतृत्व ने बड़े नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है।

कार्यक्रम के पश्चात प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस भाजपा की तरह धर्म की राजनीति नहीं करती, जबकि भाजपा धर्म की आड़ में भरसक राजनीति का प्रयास करती है, जिसका नतीजा यूपी चुनाव में देखने को मिला है।

जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र मंडल आदि ने भी सम्बोधित किया

झारखंड में महागठबंधन दल में जारी खींचतान पर सुबोध कांत सहाय ने कहा कि महागठबंधन में खींचतान बना रहना लाजमी है लेकिन महागठबंधन दल के नेता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बेहतर तरीके से चला रहै है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष छोटराय किस्कू ने की। कार्यक्रम को महिला जिलाध्यक्ष बेबी सिंह, कपाली नगर निगम की अध्यक्ष शोभा रानी महतो, प्रदेश सदस्य देबू चटर्जी, जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र मंडल आदि ने भी सम्बोधित किया।

spot_img

Latest articles

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...

Giridih News in Hindi: गिरिडीह में चोरी की बाइक के साथ पांच लोग गिरफ्तार

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र में नेताजी चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग के...

खबरें और भी हैं...