Latest Newsझारखंडनिकम्मी सरकार की वजह से पिछले 22 घंटे से यात्री रोपवे में...

निकम्मी सरकार की वजह से पिछले 22 घंटे से यात्री रोपवे में हवा में लटके हुए है: रघुवर दास

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड की निकम्मी और निष्क्रिय सरकार के कारण देवघर में पिछले 22 घंटे से यात्री रोपवे में हवा में लटके हुए हैं। सरकार का कोई भी प्रतिनिधि सुबह तक घटनास्थल पर नहीं पहुंचा।

उन्होंने सोमवार को कहा कि न तो आपदा मंत्री और न ही पर्यटन मंत्री, जो इसी क्षेत्र से आते हैं एवं कल देवघर में ही थे। इससे यह दिखाता है कि घटना को लेकर हेमंत सरकार कितनी गंभीर है।

उन्होंने कहा कि कल शाम को घटना होने के बाद एनडीआरएफ को लगाया गया था, लेकिन कल ही समझ में आ गया था की सेना की मदद के बिना इसमें बचाव और राहत कार्य चलाना संभव नहीं है।

सेना के जवान हमारे सभी यात्रियों को सकुशल बचा लेंगे

सरकार ने लोगों के जान की परवाह नहीं की और सेना को तत्काल नहीं बुलाया। त्वरित निर्णय नहीं लेने की क्षमता का नतीजा हुआ कि रातभर यात्री हवा में लटके रहे।

उन्होंने कहा कि आज लोगों और मीडिया के दबाव में सरकार ने सेना को बुलाया। इसके बाद राहत और बचाव कार्य में तेजी आई।

यह बहुत ही चिंता की बात है। देश के गृहमंत्री अमित शाह पूरी घटना पर नजर बनाए हुए हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि सेना के जवान हमारे सभी यात्रियों को सकुशल बचा लेंगे।

spot_img

Latest articles

दीनानाथ पांडेय ने अपनी राह खुद चुनी, उस पर चले और इतिहास बना गये : सरयू राय

जमशेदपुर : श्रद्धेय दीनानाथ पांडेय स्मारक समिति के तत्वावधान में रविवार को उनकी पुण्यतिथि...

बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन पर भाजयुमो नेताओं ने खिलायी मिठाई, दी बधाई

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन रविवार...

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

खबरें और भी हैं...