रोम: इटली में कोरोनावायरस की दूसरी लहर में यहां मामलों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है, जिसके चलते पूरा देश रेड जोन में प्रवेश हो गया है।
रेड जोन के नियम क्रिसमस, न्यू ईयर से लेकर 6 जनवरी तक लागू किए गए हैं।
सिंहुआ समाचार एजेंसी के रिपोर्ट के मुताबिक, रेड जोन के नियम में देश में 10 बजे रात से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू, शॉप, बार और रेस्टोरेंट बंद रहेगी।
इससे साथ-साथ छुट्टियों के दौरान घर में दो से ज्यादा मेहमानों को नहीं प्रवेश देने का आग्रह किया गया है।
कोरोनावायरस के दूसरी लहर को रोकने के लिए सरकार ने तीन रंगों के तहत जोन को विभाजित किया है, जिसमें यलो, ऑरेंज, रेड जोन शामिल हैं।
स्वास्थ्य के मंत्रालय ने कहा कि यहां, जिस क्षेत्र में अत्यधिक कोरोना के मामले पाए जा रहे हैं, उसे रेड जोन घोषित किया गया है।
रेड जोन को हाई एलर्ट एरिया की नजरों से देखा जाता है।