Latest NewsUncategorizedइरफान पठान की Movie Cobra के अधीरा सॉन्ग ने 24 घंटे में...

इरफान पठान की Movie Cobra के अधीरा सॉन्ग ने 24 घंटे में हासिल किए 25 लाख व्यूज

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

चेन्नई: मशहूर डायरेक्टर अजय ज्ञानमुथु की एक्शन और एंटरटेनर से भरपूर फिल्म कोबरा के अधीरा सॉन्ग वीडियो ने यूट्यूब पर एक दिन के अंदर 2.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए है।

इस म्यूजिक वीडियो में एक्टर चियां विक्रम, श्रीनिधि शेट्टी और पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान मुख्य भूमिका में हैं।

ट्वीट में इरफान पठान ने कहा, चियां विक्रम के कोबरा की भव्य दुनिया से ए आर रहमान का स्पेशल संगीत पेश करते हुए।

इस गाने के बोल पा विजय ने दिए हैं। वहीं आवाज वागू मजान ने दी है। थॉट्स फॉर नाउ द्वारा इस गाने के रैप अंश लिखे और प्रस्तुत किए गए हैं।

फिल्म के दूसरे गाने के वीडियो को 25 लाख से ज्यादा लोग देख चुके है। वहीं 1.6 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है।

फिल्म कोबरा को लेकर दर्शक काफी उत्साहित है, क्योंकि यह पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान की पहली फिल्म है। इसमें वह खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं।

वही एक्टर विक्रम एक शानदार मैथमेटिशियन का किरदार निभा रहे है, जो फिल्म में अपराधों को सुलझाने के लिए संख्याओं का इस्तेमाल करते है। इनके अलावा, श्रीनिधि शेट्टी भी लीड रोल में हैं।

फिल्म में सिनेमाटोग्राफी हरीश कन्नन द्वारा की गई है। वही ए आर रहमान द्वारा संगीत दिया गया है।

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...