Latest Newsझारखंडदुमका में 83 वर्षीय नक्सली रसिक मरांडी की इलाज के दौरान मौत

दुमका में 83 वर्षीय नक्सली रसिक मरांडी की इलाज के दौरान मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

दुमका: दुमका केन्द्रीय कारा में विचाराधीन 83 वर्षीय नक्सली रसिक मरांडी की दुमका के फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार की देर शाम मौत हो गई।

नक्सली 2017 से दुमका केन्द्रीय कारा में बंद था। वह काठीकुंड प्रखंड के तालडंगाल का रहने वाला था। उसे नक्सली गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

उम्र काफी अधिक हो गई थी और बीमार भी रहने लगा था

नक्सली की उम्र अधिक रहने के कारण वह बीमार रहने लगा था। 10 अप्रैल को दुमका के फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई।

केन्द्रीय कारा के कारा अधीक्षक एस चौधरी ने बताया कि रसिक मरांडी नक्सली गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने की वजह से गिरफ्तारी हुई थी।

उसकी उम्र काफी अधिक हो गई थी और बीमार भी रहने लगा था। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

spot_img

Latest articles

दीनानाथ पांडेय ने अपनी राह खुद चुनी, उस पर चले और इतिहास बना गये : सरयू राय

जमशेदपुर : श्रद्धेय दीनानाथ पांडेय स्मारक समिति के तत्वावधान में रविवार को उनकी पुण्यतिथि...

बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन पर भाजयुमो नेताओं ने खिलायी मिठाई, दी बधाई

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन रविवार...

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

खबरें और भी हैं...