Latest Newsविदेशईद पर बाइडन का बड़ा बयान, कहा- दुनिया भर के मुसलमान हिंसा...

ईद पर बाइडन का बड़ा बयान, कहा- दुनिया भर के मुसलमान हिंसा के शिकार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

वाशिंगटन: दुनिया भर में ईद का जश्न मनाया जा रहा है। ईद पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने मुसलमानों को लेकर बड़ा बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है।

बाइडन ने कहा है कि दुनिया भर के मुसलमानों को हिंसा का शिकार बनाया जा रहा है। इसके बावजूद वे चुनौतियों और कई तरह के खतरों का सामना करते हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति के आवास व्हाइट हाउस में ईद पर आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान बाइडन ने कहा कि उन्होंने पहली बार अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता के लिए राजदूत-एट-लार्ज के रूप में एक मुस्लिम को नियुक्ति दी है।

इस दौरान बाइडन ने कहा, आज के दिन हम उन सभी लोगों को याद करें जो इस दिन को मना नहीं सकते।

इस दौरान उनका इशारा उइगर और रोहिंग्या मुसलमानों की ओर था। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुसलमानों को हिंसा और संघर्षों का सामना करना पड़ रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, छह साल में पहली बार यमन के लोगों को शांति से ईद मनाने की अनुमति दी गई है। लेकिन, यहां और पूरी दुनिया में अभी बहुत काम किया जाना बाकी है।

उन्होंने कहा, मुसलमान अभी भी हमारे समाज में वास्तविक चुनौतियों और खतरों का सामना कर रहे हैं, जिसमें लक्षित हिंसा और इस्लामोफोबिया भी शामिल है।

बाइडन ने दावा किया दुनिया के पूरे इतिहास में अमेरिका एकमात्र ऐसा राष्ट्र है, जो किसी धर्म, नस्ल, जाति, भूगोल के आधार पर नहीं बल्कि एक विचार के तौर पर संगठित होकर राष्ट्र के रूप में सामने है।

spot_img

Latest articles

राजनीति और मीडिया दोनों का अंतिम लक्ष्य राष्ट्रहित हो : राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला

रांची : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब...

आरसीपी सिंह की जदयू में हो सकती है वापसी!

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी निकटतम सहयोगी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी...

महिलाओं से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाए महिला मोर्चा : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जनता दल...

बिहार चुनाव में लोक हारा और तंत्र जीता : तेजस्वी यादव

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राजद नेता तेजस्वी...

खबरें और भी हैं...