Latest Newsझारखंडरांची में यहां प्रेम प्रसंग में हुए युवक की हत्या मामले में...

रांची में यहां प्रेम प्रसंग में हुए युवक की हत्या मामले में उम्रकैद, 60 हजार का अर्थदंड

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: अपर न्यायायुक्त एमके वर्मा की अदालत ने सोमवार को त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या के अभियुक्त सुभाष मुंडा को आजीवन कारावास के साथ 60 हज़ार रूपये का अर्थदंड की सजा सुनाई है। इससे पूर्व गुरूवार को अदालत ने इस मामले में सुभाष मुंडा को दोषी करार दिया था।

यह मामला दशमफाल थाना क्षेत्र के भुइसुडीह गांव का है। अभियुक्त सुभाष मुंडा एवं मृतक राम चरण मुंडा का एक ही लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

प्रेमिका का किसी अन्य युवक से बातचीत करना सुभाष को नागवार गुजरा। 23 दिसंबर 2018 की रात जब राम चरण मुंडा अपने दोस्तों के साथ बिरसा उद्यमिता केंद्र में सोया था।

उसी समय सुभाष मुंडा गाड़ी ठीक करने वाले औजार से सिर कूच कर हत्या कर दी। मृतक के मामा के बयान पर दशम फाल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

सुनवाई के दौरान अभियुक्त के खिलाफ 10 गवाह पेश

अभियोजन पक्ष की ओर से केस की पैरवी एपीपी मोहन कुमार ने की। सुनवाई के दौरान अभियुक्त के खिलाफ 10 गवाह पेश किए गए।

बता दें कि मृतक ट्रैक्टर चालक था। भुइसुडीह गांव में मामा के घर पर रहकर काम काज करता था। अभियुक्त भी उसी गांव का रहने वाला था।

spot_img

Latest articles

आदित्य साहू होंगे भाजपा के अगले प्रदेश अध्यक्ष, किया नामांकन

रांची : आदित्य साहू प्रदेश भाजपा के अगले कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। मंगलवार को उन्होंने...

राजनीति और मीडिया दोनों का अंतिम लक्ष्य राष्ट्रहित हो : राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला

रांची : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने सोमवार को रांची प्रेस क्लब...

आरसीपी सिंह की जदयू में हो सकती है वापसी!

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी निकटतम सहयोगी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी...

महिलाओं से जुड़े मुद्दे मजबूती से उठाए महिला मोर्चा : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जनता दल...

खबरें और भी हैं...