Latest Newsझारखंडरामगढ़ : सब्जी विक्रेताओं के बीच चल रहा विवाद हर दिन ले...

रामगढ़ : सब्जी विक्रेताओं के बीच चल रहा विवाद हर दिन ले रहा एक नया मोड़

spot_img
spot_img
spot_img

रामगढ़: रामगढ़ (Ramgarh) छावनी परिषद के सीईओ और सब्जी विक्रेताओं के बीच चल रहा विवाद हर दिन एक नया मोड़ ले रहा है।

अब इस प्रकरण में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी (MP Chandraprakash Choudhary) का नाम भी जुड़ गया है।

गुरुवार को किसान मजदूर संघ के बैनर तले पूर्व विधायक शंकर चौधरी और कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष बलजीत सिंह बेदी के नेतृत्व में दर्जनों किसान व सब्जी विक्रेता सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी से मिले। इस दौरान 6 मई को डेली मार्केट में हुए हंगामे की खूब चर्चा हुई।

सब्जी विक्रेताओं ने सांसद को बताया कि छावनी परिषद के सीईओ दबंगई कर किसानों को सब्जी मंडी (vegetable Market) से भगा रहे हैं।

उनके गुंडे और ठेकेदार मिलकर सब्जी विक्रेताओं की सब्जियां छीन ले रहे हैं। जिस तरह पुलिस बल को बरगला कर किसानों को डेली मार्केट से हटाया जा रहा है, उससे यह साफ है कि उस स्थान को छावनी परिषद के अधिकारी किसी पूंजीपति को आवंटित करने की योजना तैयार कर रहे हैं।

सांसद से मिलने वालों में अभिमन्यु कुशवाहा, पारस महतो सहित कई लोग शामिल हैं

सांसद को यह भी बताया गया कि जिस जमीन पर सन 1958 से सब्जी की बिक्री होती आ रही है, वह जमीन भी छावनी परिषद की नहीं है।

वह मामला भी अभी हाईकोर्ट में लंबित है। इन सबके बीच किसानों पर हो रहे अत्याचार को बर्दाश्त करने लायक नहीं है।

किसानों की समस्या सुनकर सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह इस मामले में सकारात्मक पहल करेंगे।

उनके आश्वासन के बाद सब्जी विक्रेताओं (Vegetable Vendors) में एक नया जोश पैदा हो गया है। सांसद से मिलने वालों में अभिमन्यु कुशवाहा, पारस महतो सहित कई लोग शामिल हैं।

spot_img

Latest articles

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...

Giridih News in Hindi: गिरिडीह में चोरी की बाइक के साथ पांच लोग गिरफ्तार

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र में नेताजी चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग के...

खबरें और भी हैं...