Latest NewsविदेशHungary की पहली महिला राष्ट्रपति बनने के बाद कैटलिन नोवाक का खास...

Hungary की पहली महिला राष्ट्रपति बनने के बाद कैटलिन नोवाक का खास संदेश

spot_img
spot_img
spot_img

बुडापेस्ट: हंगरी में पहली महिला राष्ट्रपति के पद को संभालने के बाद कैटलिन नोवाक (Caitlin Novak) ने वहां के नागरिकों को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने आशा और एकता का संदेश दिया।

राष्ट्रपति ने शनिवार को संसद भवन के सामने कहा, महामारी, सुरक्षा खतरों और आर्थिक चुनौतियों के अलावा, मुझे उम्मीद है कि भविष्य में निर्माण के लिए हमारे पास ताकत होगी।

इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान पार्टी लाइनों से ऊपर उठ कर काम करने की कसम खाई। उन्होंने कहा, मेरा काम उन जगहों को ढूंढना है जहां हंगरी के लोग एक साथ हैं। मैं अपने जीवन में उन चीजों को ढूंढूंगी और दिखाऊंगी जो पार्टी पॉलिटिक्स से परे हैं।

इस खास समारोह की शुरूआत सैन्य सम्मान के साथ हुई

ध्वजारोहण समारोह के बाद, नोवाक और गणमान्य व्यक्तियों ने हंगरी के राष्ट्रगान को सुना और फिर संसद के अध्यक्ष लास्जलो कोवर ने राष्ट्रपति का चुनाव करने का आधिकारिक निर्णय प्रस्तुत किया।

10 मार्च को संसद ने कैटलिन नोवाक को देश की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में चुना था।

आपको बता दे कैटलिन नोवाक ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत 2001 में विदेश मंत्रालय से की, जो यूरोपीय मामलों में विशेषज्ञता रखती हैं।

दिसंबर 2021 में, राष्ट्रपति के रूप में नामांकित होने पर उन्होंने मंत्री पद छोड़ दिया था।

हंगरी के राष्ट्रपति जिनके कर्तव्य काफी हद तक औपचारिक होते हैं, उनको संसद के द्वारा चुना जाता है।

spot_img

Latest articles

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...

Giridih News in Hindi: गिरिडीह में चोरी की बाइक के साथ पांच लोग गिरफ्तार

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र में नेताजी चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग के...

खबरें और भी हैं...