Latest NewsUncategorizedपंजाब में भारती सिंह के खिलाफ FIR दर्ज, मांगी माफी

पंजाब में भारती सिंह के खिलाफ FIR दर्ज, मांगी माफी

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई: कॉमेडियन भारती सिंह (Comedian Bharti Singh) मुश्किल में हैं, उनके खिलाफ पंजाब के अमृतसर में एक पुराने वीडियो को लेकर सोमवार को एफआईआर(FIR) दर्ज की गई है, जिसमें कथित तौर पर दाढ़ी वाले पुरुषों का मजाक उड़ाया गया था।

वह अपनी कॉमेडी सीरीज भारती का शो में अभिनेता जैस्मीन भसीन से बात करती नजर आईं। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी(, Shiromani Gurdwara Management Committee) की शिकायत पर सोमवार रात एफआईआर दर्ज की गई, जिसमें आरोप लगाया गया है कि भारती ने सिखों की भावनाओं को आहत किया है।

भारती पर भारतीय दंड संहिता की धारा 295-ए (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य) के तहत आरोप लगाया गया है।

पुराने वीडियो में भारती कहती नजर आ रही हैं, दाढ़ी-मूंछ के कई फायदे हैं, दूध पीजिए और थोड़ी सी दाढ़ी मुंह में रख लीजिए, इसका स्वाद सेवियां से कम नहीं लगेगा।

उन्होंने पुरुषों की दाढ़ी में जूं होने के बारे में भी बात की। सिख समूहों ने सोमवार को अमृतसर में भारती के खिलाफ विरोध भी किया।

इरादा किसी की भी धार्मिक भावनाओं को आहत करने का नहीं था -भारती

भारती ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने माफी मांगी और कहा कि उनका इरादा किसी की भी धार्मिक भावनाओं को आहत करने का नहीं था।

उन्होंने कहा, एक वीडियो पिछले 3-4 दिनों से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि मैंने दाढ़ी-मूंछ का मजाक उड़ाया है।

मैंने इस वीडियो को बार-बार देखा है और लोगों से भी इसे देखने का अनुरोध किया है, क्योंकि मैंने किसी धर्म या जाति के खिलाफ कुछ नहीं कहा है। मैंने किसी पंजाबी का मजाक नहीं उड़ाया, बल्कि यह बताया कि जब आप दाढ़ी-मूंछ रखते हैं तो क्या परेशानी होती है।

भारती ने कहा, मैंने इसमें किसी धर्म या किसी जाति का जिक्र नहीं किया है। मैं अपने दोस्त के साथ कॉमेडी कर रहा थी। आजकल बहुत से लोग दाढ़ी-मूंछ रखते हैं।

लेकिन अगर मेरी टिप्पणियों से किसी धर्म या जाति के लोगों को ठेस पहुंची है तो मैं उनसे हाथ जोड़कर माफी मांगती हूं। मैं खुद एक पंजाबी हूं, अमृतसर में पैदा हुई हूं। मुझे पंजाबी होने पर गर्व है।

spot_img

Latest articles

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...

Giridih News in Hindi: गिरिडीह में चोरी की बाइक के साथ पांच लोग गिरफ्तार

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र में नेताजी चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग के...

खबरें और भी हैं...

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...