Latest NewsUncategorizedहादसे में घायल हुए तेलंगाना के ग्रीनमैन रमैया

हादसे में घायल हुए तेलंगाना के ग्रीनमैन रमैया

spot_img
spot_img
spot_img

हैदराबाद: तेलंगाना के ग्रीनमैन दरिपल्ली रमैया (Greenman Daripalli Ramaiah) बुधवार को खम्मम जिले में एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए।

उनके बारे में कहा जाता है कि उन्होंने एक करोड़ से अधिक पेड़ लगाए हैं। पद्मश्री से सम्मानित 85 वर्षीय रमैया पौधों में पानी डालने जा रहे थे, तभी अपनी साइकिल पर सड़क पार करते समय वह गिर गए।

स्थानीय लोगों ने उन्हें पास के अस्पताल में पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक उनके पैर में फ्रैक्च र और सिर में चोट आई है।

उन्होंने पिछले पांच दशकों के दौरान करोड़ से अधिक पेड़ लगाए हैं

तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के सांसद संतोष कुमार ने डॉक्टरों से फोन पर बात की और रमैया की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल के अधिकारियों को सर्वोत्तम संभव इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

चेट्ट (पेड़) रमैया या वनजीवी (वनपाल) रमैया के रूप में वह लोकप्रिय हुए। उन्हें 2017 में पद्मश्री मिला। पर्यावरण के लिए रमैया की चिंता को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार के साथ स्वीकार किया गया।

पौधारोपण के प्रति अपनी एकनिष्ठ भक्ति के लिए जाने जाने वाले रमैया के बारे में दावा किया जाता है कि उन्होंने पिछले पांच दशकों के दौरान करोड़ से अधिक पेड़ लगाए हैं।

spot_img

Latest articles

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...

Giridih News in Hindi: गिरिडीह में चोरी की बाइक के साथ पांच लोग गिरफ्तार

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र में नेताजी चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग के...

खबरें और भी हैं...