Latest Newsझारखंडहजारीबाग में ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

हजारीबाग में ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

हजारीबाग: पेलावल पुलिस ने रविवार को ब्राउन शुगर (Brown Sugar) के साथ एक आरोपी रोमी गांव निवासी मोहम्मद जावेद इकबाल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उसके पास से पुलिस ने 12 पुड़िया ब्राउन शुगर भी बरामद किया है।

इस बाबत कटकमसांडी थाना में मामला दर्ज किया है। पेलावल पुलिस ने इससे पहले रहमत नगर पेलावल के नौशाद आलम और पेलावल निवासी मोहम्मद सदाम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज चुकी है।

शराब भट्ठी को भी तोड़फोड़ कर बर्बाद कर दिया

पेलावल पुलिस ने दो माह के अंदर लगभग 50 आरोपी को गिरफ्तार कर नयायिक हिरासत में भेजा है। पेलावल ओपी प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र को अपराधमुक्त बनाना प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि ओपी क्षेत्र में किसी प्रकार के अवैध काम करनेवाले सतर्क हो जायं नहीं तो पुलिस उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करेगी।

बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व पुलिस ने पबरा गांव में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ छापामारी अभियान चलाकर15 सौ किलो जावा महुआ को नष्ट किया गया था।

वही शराब बनाने वाले भट्ठी को भी तोड़फोड़ कर बर्बाद कर दिया था।

spot_img

Latest articles

दीनानाथ पांडेय ने अपनी राह खुद चुनी, उस पर चले और इतिहास बना गये : सरयू राय

जमशेदपुर : श्रद्धेय दीनानाथ पांडेय स्मारक समिति के तत्वावधान में रविवार को उनकी पुण्यतिथि...

बाबूलाल मरांडी के जन्मदिन पर भाजयुमो नेताओं ने खिलायी मिठाई, दी बधाई

रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का जन्मदिन रविवार...

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

खबरें और भी हैं...